गाजियाबाद,59 लाख में हुई आरडीसी व्हीकल फ्री जोन क्योस्क की नीलामी

गाजियाबाद। महानगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में नए पिकनिक स्पॉट व्हीकल फ्री जोन में खाने-पीने के क्योस्क का शुक्रवार को आवंटन हो गया। आरडीसी गौड़ मॉल रोड पर दुबई मॉल के सामने बने व्हीकल फ्री जोन में बनाए गए 10 बड़े क्योस्क के आवंटन को नीलामी प्रक्रिया लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में हुई। नीलामी में 59 लाख की सर्वाधिक बोली लगाकर रविंद्र झा ने तीन साल के लिए लाइसेंस हासिल किया है।

59 लाख की नीलामी राशि के अलावा 18 फीसदी जीएसटी और मरम्मत का सारा खर्च आवंटनकर्ता को उठाना होगा। इसके अलावा सुरक्षा का जिम्मा भी इन्हीं के पास होगा। जीडीए की ओर से बनाए गए क्योस्क काफी बड़े हैं। इनका क्षेत्रफल 334.58 वर्ग मीटर है। खाने-पीने के क्योस्क का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 24.65 लाख सालाना निर्धारित किया गया था। महानगर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में दो मॉल, नामी रेस्टोरेंट, शोरूम के साथ कई नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के शोरूम हैं। यहां रोजाना कामकाज के अलावा खरीदारी के लिए 10 से 15 हजार लोग पहुंचते हैं। सप्ताह के आखिर में लोगों की भीड़ का आंकड़ा 15 हजार को भी पार कर जाता है। ऐसे में क्योस्क का संचालन फायदे का सौदा होगा।

क्योस्क के आवंटन के साथ जीडीए ने उनके संचालन के लिए 24 सूत्रीय शर्तों को तय किया है। इसमें तीन वर्ष के लिए क्योस्क संचालन का लाइसेंस दिया जाएगा। खत्म होने पर फिर से नीलामी की जाएगी। जोन में लोगों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित गार्ड्स की तैनाती करनी होगी। कोरोना महामारी को देखते हुए जोन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। व्हीकल फ्री जोन में लगे फुब्बारे, लाइट व अन्य संपत्ति का रखरखाव सहित अन्य शर्तें शामिल हैं।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version