Meerut MLC Chunav 2020 Voting: शिक्षक सीट पर 9 जिलों में 62.60 फीसद व स्नातक सीट पर 42.86 फीसद हुआ मतदान

Meerut MLC Chunav 2020 Voting कड़ाके की ठंड और कोरोनाकाल के बीच मेरठ और आसपास के जिलों में मंगलवार की सुबह आठ बजे से MLC चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्था के बीच वोट डाले गए।

मेरठ, जेएनएन। Meerut MLC Chunav 2020 Voting उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक सीट पर हुए नौ जिलों के चुनाव में शाम पांच बजे तक 62.60 फीसद मतदान हुआ है। जबकि स्नातक सीट पर 42.86 फीसद मतदान हुआ है। मतदान शाम 5 बजे तक चला।

नौ जिलों में शाम पांच बजे तक हुए मतदान में शिक्षक सीट पर सबसे अधिक शामली में 70.92 फीसद मतदान हुआ है। जबकि स्नातक सीट के लिए भी शामली जिले में सबसे अधिक  55.71 फीसद मतदान हुआ है। मेरठ कलक्ट्रेट में बने  कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ जिले में शाम पांच बजे तक शिक्षक सीट पर 66.39 व स्नातक सीट पर 43.63 फीसद मतदान हुआ है।

शाम पांच बजे तक मतदान फीसद

जिला        स्नातक      शिक्षक

सहारनपुर    40.97     67.68

मुजफ्फरनगर  47.06      59.41

शामली       55.71     70.92

मेरठ           43.63     66.39

बागपत        41.10     69.51

गाजियाबाद  35.35     45.24

हापुड़          41.80      69.17

बुलंदशहर    44.93      65.04

गौतमबुद्भनगर 35.27   50.11

कुल               42.86   62.60

इसके साथ ही गढ़ रोड स्थित डा. अंबेडकर डिग्री कॉलेज में बने बूथ पर भी मतदान तेज गति से चल रहा है। राजकीज इंटर कॉलेज में बने बूथ पर एमएलसी डॉ सरोजिनी अग्रवाल ने दोपहर में आकर अपना वोट किया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक सीट के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव में मेरठ जिले के साथ ही मेरठ व सहारनपुर मंडल के कुल 9 जिलों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में मतदान के कुल 9 घंटों में 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

कुल 107 मतदेय स्थल 

मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव के लिए मेरठ जिले में कुल 107 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें शिक्षक चुनाव के लिए 30 व स्नातक सीट के लिए कुल 77 मतदेय स्थल हैं। शिक्षक सीट पर कुल 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि स्नातक सीट पर कुल 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ है। साथ ही शाम 5 बजे तक चलेगा। हर 2 घंटे बाद मतदान प्रतिशत की जानकारी मिलेगी।

जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मतदान के चलते पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर बूथ पर पुलिस बल तैनात हैं। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। वहीं, शाम 5 बजे मतदान समाप्त होने के बाद परतापुर स्थित कताई मिल में मत पेटियां जमा होंगी। मेरठ के साथ ही मेरठ से सहारनपुर मंडल के सभी 9 जिलों की मत पेटियां भी मेरठ परतापुर कताई मील में जमा कराई जाएंगी। जबकि आगामी 3 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी।

यह भी जानिए

चुनाव में मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी 9 जिलों में 3,30,360 मतदाता हैं। इनके लिए कुल 113 मतदान केंद्र और 488 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, मेरठ जिले में शिक्षक चुनाव के लिए 30 मतदान केंद्र व 30 ही पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि मतदाताओं की कुल संख्या 5452 है। स्नातक सीट के लिए कुल 31 मतदान केंद्र व 77 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 60,204 है।

वोट के लिए लाना होगा यह प्रमाणपत्र

विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक व स्नातक चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाता को अपना फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य व केंद्र सरकार या निजी उद्योगों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, सांसद विधायक व विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी किए गए अधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र मूल रूप व सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी प्रमाणपत्र मूल रूप में लाना होगा।

चुनाव में दो तरह के हैं मतपत्र

विधान परिषद चुनाव में शिक्षक मतदाता को गुलाबी रंग का मतपत्र दिया जा रहा है। जबकि स्नातक मतदाता को सफेद रंग का मतपत्र मिल रहा है, जिसमें मतदाता को केवल अंग्रेजी, हिंदी अथवा रोमन लिपि के अंको में अपनी वरीयता दर्ज करनी है।

सहारनपुर में मतदान

सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव कि मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे जनता इंटर कॉलेज नागल, देवबंद के एच एवी इंटर कालेज में शुरू हो गई है। मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच के लिए अलग से एक स्टाल लगाया गया है, जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विकास पाल के नेतृत्व में मतदान कर्मियों ,सुरक्षाकर्मियों, मतदान एजेंटों एवं मतदाताओं की कोरोना जांच के बाद ही अंदर जाने के लिए अनुमति दे रहे हैं। मतदान अपने निर्धारित समय 8:00 बजे शुरू हो गया मतदान केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट हर्ष चावला तहसीलदार देवबन्द एवं प्रभारी निरीक्षक के पी सिंह कमान संभाले हुए हैं।

शामली में शुरू हुआ मतदान

शामली जनपद में शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन-2020 के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले में पांच मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है, सुबह से समय बहुत कम ही मतदाता बूथ पर पहुँच रहे हैं।  कोविड-19 के चलते शासन की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। जिले में शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा। शामली शहर के वीवी इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। कोविड-19 के चलते शारीरिक का पालन कराने के लिए गोले भी बनाए गए हैं। मतदाता मास्क आदि का प्रयोग करते हुए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। केंद्र पर प्रवेश करने से पूर्व सभी के हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। मतदान के चलते पुलिस-फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। अधिकारी समय-समय पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं।

बुलंदशहर में डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य स्नातक-शिक्षक के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया है। सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। कुल 38802 मतदाता एमएलसी को चुनेंगे। जिले के 42 केन्द्रों पर चुनाव संपन्न हो रहा है। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह बूथों का निरीक्षण कर चुनाव की पल-पल की जानकारी कर रहे हैं। वहीं मतदान शुरु होने पर युवाओं में भी एमएलसी चुनाव को खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर मतदाताओं की लाइन देखने को मिल रही है। सभी मतदाताओं को थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और सैनिटाइजर के बाद ही बूथ के अंदर जाने दिया जा रहा है। कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। मतदाताओं को ग्लब्स भी दिए जा रहे हैं। जिससे कोई संक्रमित बिना लक्षण वाला मरीज पहुंच भी जाए तो मशीन तक संक्रमण न पहुंच सके। कंट्रोल रूम पर भी शिकायत और सभी बूथों की जानकारी की जा रही है।साभार-दैनिक जागरण

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version