गाजियाबाद,डिलीवरी के नाम पर जिला महिला अस्पताल में लूट

गाजियाबाद।जहां एक तरफ सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी के लिए प्रेरित करने के दावे किए जा रहे है। वहीं अस्पताल में लूट खसौट का मामला सामने आया है। पता चला कि वैशाली सेक्टर 3 की रहने वाली उषा सेन को दर्द की शिकायत पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

बताते है कि इस दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल के सूत्र बताते है कि लडका होने पर शुरूआत में चिकित्सक के द्वारा इनाम दिए जाने पर जोर दिया।  परिजनों ने 500 रूपए थमाएं तो चिकित्सक नाखुश हुए। बाद में परिजनों के द्वारा कुछ पैसे अलग से दिए। इसके बाद डिलीवरी करने वाली स्टाफ नर्स अलग से 2100 रूपए दिए जाने की जिद पर अड गई। विवाद के चलते तीन घंटे तक परिजनों को बच्चा ही नहीं दिया गया। सूत्र बताते है कि उषा सैन की सास घरों में साफ सफाई करती है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version