1 दिसंबर से होने वाले हैं ये 5 अहम बदलाव, आप पर भी पड़ेगा इसका सीधा असर

1 दिसंबर से देशभर में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। इसीलिए जरूरी है कि इसकी जानकारी पहले ही आपको हो। 1 दिसंबर से रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर RTGS के नियम में बदलाव होने वाला है। तो आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-

सातों दिन 24 घंटे ले सकेंगे RTGS का फायदा
दिसंबर में रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) के नियम बदलने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने RTGS को 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध कराने का फैसला हाल में लिया था। जो इसी दिसंबर 2020 से लागू होने वाला है। ऐसे में अब आप 24*7 दिन इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। RTGS वर्तमान में बैंकों के सभी कार्यदिवसों पर (दूसरे औैर चौथे शनिवार काे छाेड़कर) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। NEFT दिसंबर 2019 से 24 घंटे काम कर रही है।

1 दिसंबर से चलेंगी नई ट्रेनें
रेलवे अब फिर से धीरे-धीरे ट्रेन शुरू कर रहा है। अब 1 दिसंबर से भी कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। इनमें झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल शामिल हैं। दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है। 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल रोजाना चलेगी।

बीच में किस्त नहीं भर पाने पर बंद नहीं होगी बीमा पॉलिसी
कई बार लोग अपनी बीमा पॉलिसी की किस्त नहीं भर पाते हैं और उनकी पॉलिसी खत्म होती है। इससे उनका जमा किया हुआ पैसा भी डूब जाता है। लेकिन अब नई व्यवस्था के अनुसार, अब 5 सालों के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50% तक घटा सकता है। यानी वह आधी किस्त के साथ ही पॉलिसी जारी रख सकता है।

PNB ने ATM से पैसा निकालने के नियमों में किया बदलाव
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 दिसंबर से PNB 2.0 वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड कैश विद्ड्रोल सुविधा लागू करने जा रहा है। PNB 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपए से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी। यानी इन नाइट आवर्स में 10 हजार रुपए से ज्यादा का अमाउंट निकालने के लिए PNB ग्राहकों को OTP की जरूरत होगी। ये OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

बदल जाएंगी गैस सिलेंडर की कीमतें
बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 दिसंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। नवंबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version