लव जिहाद पर सपा MP की अपील:मुरादाबाद के सांसद ST हसन ने कहा- हिंदू लड़कियों को ‘अपनी बहन’ समझें, लव में न पड़ें वरना जिहाद समझा जाएगा

त्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने धर्म छुपाकर शादी करने वालों के खिलाफ गुरुवार को कानून पास किया है। लोग इसे लव जिहाद कानून कह रहे हैं। सरकार भी इसी शब्द का इस्तेमाल कर इस अध्यादेश का प्रचार-प्रसार कर रही है। हालांकि इसका असल में नाम उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही यह अध्यादेश कानून में बदल जाएगा। इसके बाद सियासी हलके में घमासान मचा हुआ है। गुरुवार को मुरादाबाद से सपा सांसद ST हसन ने मुस्लिम लड़कों को सलाह देते हुए कहा कि वे हिंदू लड़कियों को अपनी बहन समझें, किसी के बहकावे में नहीं आएं। चुनाव से पहले BJP हिंदू-मुसलमान का शिगूफा छोड़कर चुनाव को अलग रंग देना चाहती है।

सामाजिक दबाव में दिया जाता है लव जिहाद का नाम

सांसद हसन ने कहा कि, हमारे देश में बहुत से हिंदू-मुसलमान से मुसलमान-हिंदू से शादी करते हैं। जब सामाजिक दबाब पड़ता है, तब पता चलता है कि नाम बदलकर शादी की है। उसको लव जिहाद का नाम दे दिया जाता है। लेकिन मुसलमान लड़की के लिए कोई कानून नहीं बनता। उन्होंने लव जिहाद कानून को एक राजनीतिक कारनामा करार दिया। कहा कि, हमारे देश में जो बच्चे बालिग हो जाते हैं, वह अपना जीवन साथी खुद चुनते हैं।

किसी के बहकावे में न आएं मुस्लिम लड़के
सांसद ने कहा कि, मुसलमान बच्चों के लिए मेरी सलाह यह है कि हिंदू लड़कियों को अपनी बहन की तरह समझें। किसी के बहकावे में ना आएं, किसी के चक्कर में ना आएं। क्योंकि यह एक ऐसा कानून बना दिया गया है, जिसमें उनको बहुत जबरदस्त तरीके से टॉर्चर किया जा सकता है। अपने आप को बचाएं और किसी भी प्रलोभन में या किसी भी लव के चक्कर में ना पड़कर अपनी जिंदगी बचाएं।

भाजपा ने हिंदू-मुसलमान का शिगूफा छोड़ा
हसन ने कहा कि, किसी भी प्रदेश में जब भी कोई चुनाव होने वाला होता है तो भाजपा की मंशा यही होती है कि चुनाव हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर पर लड़ा जाए या फिर ऐसा शगुफा छोड़ देते हैं कि जिससे हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरारें और फासला और बढ़ जाए। इनकी इस मंशा ने लोगो को हिंदू-मुसलमान में बदल दिया है। जब इतना गंदा और गिरा हुआ काम कोई पॉलिटिकल पार्टी करती है तो उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है?साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version