गाजियाबाद,सागर कसाना ने 50 कि०मी० की मैराथन दौड़ में मैडल जीतकर दिया फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छता का संदेश

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने पिछले वर्ष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर अपने देश को गौरवान्वित किया था। लेकिन अब इस जाबाज नौजवान ने 21 नवंबर को एक और उपलब्धि अपने नाम कर गाजियाबाद का नाम ऊंचा कर दिया।उन्होंने उत्तराखंड मे नैनीताल के पहाड़ों और जंगलों के उबड़ खाबड़ रास्तों में अल्ट्रा वॉरियर्स 2020 मैराथन मैं दौड़ कर 50 कि०मी० की दूरी 6 घंटे 55 मिनट में पूरी कर मैडल हासिल किया।

इस दौरान प्रतियोगिता में पूरे देश के 58 एथलीट ने भाग लिया। मैराथन लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी सागर कसाना पिछले 15 दिनों से हिमाचल प्रदेश के मनाली में हर रोज 20 कि०मी० दौड़ कर अभ्यास कर रहे हैं। सागर कसाना ने मैडल जीतकर का स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दिया। सागर कसाना 22 वर्ष की उम्र में पर्वतारोही के साथ-साथ एथलीट भी बन गए और वो यूथ आईकॉन भी है।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version