पालघर मॉब लिंचिंग केस:भाजपा विधायक राम कदम को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रदर्शन करने पालघर जा रहे थे

भाजपा विधायक राम कदम को मुंबई पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया है। कदम, पालघर के गढ़चिंचोली गांव में हुई 2 साधुओं की हत्या के विरोध में रैली निकालना चाहते थे। मुंबई से शुरू होने वाली इस रैली में वे पालघर जाकर भूख हड़ताल करने वाले थे। इससे पहले ही उन्हें और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन और कानून व्यवस्था को देखते हुए कार्रवाई की गई है।

कदम ने कहा- महाराष्ट्र सरकार कितनी आवाजें दबाएगी?
पालघर की घटना के बाद भाजपा महाराष्ट्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। हिरासत में लिए जाने से पहले राम कदम ने ट्वीट किया था, ‘हमें पालघर जाने से महाराष्ट्र सरकार रोक रही है, किस- किस आवाज को दबोचने की कोशिश करोगे?’

कदम को हिरासत में लेने की कार्रवाई से पहले तैनात पुलिस।

पालघर के गढ़चिंचोली गांव में 16 अप्रैल को 2 साधुओं और उनके ड्राइवर की भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वे सूरत जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में करीब 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 11 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।साभार-दैनिक भास्कर

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version