जिला अमेठी सुर्खियों में… यहां 161 करोड़ रुपये में हुई यूपी की सबसे महंगी रजिस्ट्री

अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे महंगी रजिस्ट्री हुई है। आदित्य बिरला ग्रुप ने इस रजिस्ट्री के लिए स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क, दोनों मिलाकर कुल 161 करोड़ रुपये से अधिक ई-पेमेंट के जरिये अदा किए।

आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ग्रुप की आदित्य बिरला नुवो लिमिटेड से शुक्रवार को 833.04 एकड़ (1,332.86 बीघा) की भूमि का लीज परिवर्तन कराया। लीज परिवर्तन उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) ने किया। इसके लिए ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने 1,41,59,52,060 स्टांप शुल्क व  20,22,78,940 रुपये पंजीयन शुल्क अदा किया।

कंपनी की तरफ से यह रजिस्ट्री शुक्रवार को ग्रासिम इंडस्ट्रीज के ज्वाइंट प्रेसीडेंट सुरेश चंद्र डाड ने कराई। रजिस्ट्री के बाद उप निबंधक भानुप्रताप सिंह ने इसके दस्तावेज सुरेश चंद्र को सौंप दिए। एडीएम वंदिता ने बताया कि शुक्रवार को हुई यह रजिस्ट्री स्टांप शुल्क की दृष्टि से प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी रजिस्ट्री है।साभार- अमर उजाला

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version