गाजियाबाद, शाबाश इंडिया-माउंट एवरेस्टर सागर कसाना और शूटर शिवम त्यागी को नगर निगम ने ढाई ढाई लाख रुपए देकर किया सम्मान

गाजियाबाद। महापौर निवास कैंप कार्यालय पर आशा शर्मा व नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद का नाम गौरवान्वित करने वाले माउंट एवरेस्टर सागर कसाना और शूटर शिवम त्यागी को सम्मानित किया और दोनों खिलाड़ियों को नगर निगम की तरफ से ढाई ढाई लाख बतौर इनाम का चेक वितरित किया गया। महापौर श्रीमती आशा शर्मा ने कहा कि सागर कसाना गाजियाबाद के ऐसे युवा हैं जिन्होंने 21 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट को फतह करके गाजियाबाद को गौरवान्वित किया है। इससे पहले भी सागर कसाना यूरोप खंड और अफ्रीका खंड की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुके हैं। सागर कसाना गाजियाबाद नगर निगम के स्वच्छता दूत भी हैं और उन्होंने सभी चोटियों से स्वच्छता का संदेश भी दिया है। मै दोनो खिलाडियो का सम्मान करते हुए हर्ष का आनुभव व्यक्त किया।

नगर आयुक्त श्री महेंद्र सिंह तंवर ने अपने आशीर्वाद वचनों में दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि दोनों बहादुर युवा हैं। दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। नगर आयुक्त श्री महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सागर कसाना ने दुनिया में सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फैहराकर देश का नाम रोशन किया है। इन्होंने अफ्रीका, यूरोप की चोटीयो पर भी तिरंगा फहराया है सागर कसाना अगले वर्ष 2021 मे ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका जाना उनका प्रस्तावित है। मैं उनके अगले एक्सपीडिशन की भी शुभकामना देता हूं। इस दौरान अरुण कुमार मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version