यूपी उपचुनाव, आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 3 नवंबर को होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार का शोर आज से थम जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे से प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में अमरोहा जनपद की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद जनपद की टूंडला, उन्नाव जनपद की बांगरमऊ, कानपुर जनपद की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर जनपद की मल्हनी सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।
इन सभी सीटों पर नवंबर को वोटिंग होगी। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक यहां मतदान होगा। इन विधानसभा सीटो का 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आएगा।

कल से वोटिंग की तैयारी
कल से सातों विधासनभा सीटों पर वोटिंग की तैयारी शुरू होंगी। कल सातों विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा बल रवाना हो जाएंगे। वहीं, चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रदेश में इन सीटों पर 48 घंटों के लिए ड्राइ डे लागू होगा। शराब और भांग की सभी दुकानें अगले 48 घंटों तक के लिए बंद रहेंगी।साभार-एबीपी न्यूज़

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version