गाजियाबाद, 5 नवंबर तक जगमग दिखेगा शहर, नगर आयुक्त

गाजियाबाद। 5 नवंबर तक सभी स्टेट लाइट है ठीक करा दी जाएगी। इसके बाद शहर जगमग दिखेगा। यह दावा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने किया है। इसके अलावा लंबे समय से जिन स्थानों पर अंधेरा है। वहां पर जल्दी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में 40 , 40 स्ट्रीट लाइटें लगाने की अनुमति नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग के अधिकारियों को दी है।

नगर आयुक्त ने बताया है कि शहर में 48000 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। अब उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर सर्वे करवाया गया है। जिसमे पता चला है कि 12000 स्ट्रीट लाइटें खराब है 2 माह में 80 फीसद स्ट्रीट लाइटें ठीक करवा दी गई है। 60 वार्ड में लगी लगभग सभी स्ट्रीट लाइट जलने लगी है। अन्य 40 वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को 5 नवंबर तक सही करवाया जाएगा।

इसके अलावा प्रत्येक पार्षद से अपने वार्ड के ऐसे स्थान के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। जहां पर पोल तो लगे हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। इन स्थानों पर जल्दी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। नगर निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शहर में लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइट जल रही है।साभार-नेशनल रफ़्तार

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version