फ़्रांस हमला: मैक्रों बोले- यह इस्लामिक आतंकवादी हमला है, हम झुकेंगे नहीं

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा। गुरुवार को फ़्रांस में एक चर्च पर हुए हमले के बाद मैक्रों ने धैर्य और एकता बनाए रखने की भी अपील की है। उन्होंने इस हमले को इस्लामिक आतंकवादी हमला बताया है।

फ़्रांस में नीस शहर के चर्च नॉट्रे-डेम बैसिलिका में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दो महिलाओं और एक पुरुष की जान ले ली। दो हफ़्ते से भी कम समय में फ़्रांस में इस तरह का यह दूसरा हमला है।

चर्च में वो व्यक्ति एक चाकू के साथ एक 17 सेंटीमीटर का ब्लेड लेकर सुबह 8.30 बजे घुसा था। 30 मिनट के भीतर उसने दो लोगों को मार दिया और तीसरे को गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया।

जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें से एक 60 साल की महिला थीं, जो 8.30 बजे चर्च खुलने के ठीक बाद प्रार्थना के लिए आई थीं। फ़्रांस के आतंकवाद-निरोधी अभियोजक ज़्यां फ़्राकुआं ने कहा है कि इनका लगभग सिर कलम किया गया था।

दूसरे पीड़ित के बारे में कहा जा रहा है कि वो चर्च का ही कर्मचारी है. इनका नाम विन्सेंट लोकुस है और उम्र 55 साल. इनकी भी गर्दन काटने की ही बात की जा रही है।साभार-बीबीसी न्यूज़ हिंदी

आपका साथ – इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version