ट्रेन में अकेली महिला यात्री को मदद देगी ‘मेरी सहेली’

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे इन दिनों अनोखा अभियान चला रहा है। अभियान का नाम मेरी सहेली है। इसके तहत अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं का सफर सुरक्षित होगा। इसके लिए रेल सुरक्षा बल की तरफ से टीम तैनात की गई है। ‘मेरी सहेली’ के लिए आरपीएफ की पांच महिला जवानों की टीम गठित की जा रही है।

यह महिलाओं को सुरक्षित सफर कराने में सहयोगी बन रही है। यह टीमें 24 घंटे सुरक्षा और जागरूकता के अभियान में जुटी हैं। इस टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों में अकेली महिलाओं को संभावित खतरों के प्रति आगाह करते हुए सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं के बीच एक पर्चा भी बांटा जा रहा है।

इसमें हेल्पलाइन नंबर से अवगत किया जा रहा है। साथ ही, खतरे की स्थिति में क्या करें और क्या नहीं, के पाठ पढ़ाए जा रहे है। यात्रा में किसी भी तरह की समस्या पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 182 पर फोन कर सकती हैं। उनका मैसेज कंट्रोल रूम पहुंचेगा और ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने के पहले ही पुलिस टीम उन्हें मदद पहुंचा देगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी जोन में इस तरह की टीमों का गठन कर दिया जाएगा।साभार-अमर उजाला

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version