गाजियाबाद नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को बांटी डायरी और पैन – पूर्ण उपस्थिति पर दिया बल

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर जी के नेतृत्व में सफाई नायकों के साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में सिटी जोन के सभी वार्डों से सफाई नायक उपस्थित रहे। नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा परिवारिक तौर पर सफाई से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया व सफाई नायकों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान हेतु एस बी एम नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा को आदेशित किया।

नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा सभी सफाई नायकों को स्वयं अपने हाथ से डायरी पेन कार्य को और सुचारू करने हेतु भेंट किए गए। सभी सफाई नायकों को यूनिफॉर्म में कार्य करने हेतु आदेशित किया तथा सभी नगर निगम के कर्मचारियों को आई कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारी को आदेशित किया।

सफाई कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु निर्देश दिया गए तथा उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक वार्ड में स्थान चयनित करने के लिए निर्देशित किया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version