गाजियाबाद, नोएडा में 15 अक्टूबर को नहीं खुलेंगे सिनेमा हॉल, करना होगा थोड़ा और इंतजार

नई दिल्ली। देशभर में 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की गृह मंत्रालय ने इजाजत दे दी है। वहीं, यूपी सरकार ने भी प्रदेश में सिनेमाघरों को खोलने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यहां कई सारे सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से नहीं खुल रहे हैं। दरअसल, सिनेमा हॉल के मालिकों का कहना है कि वो शुक्रवार के बाद से दोबारा सिनेमा हॉल खोलेंगे। बता दें कि लॉकडाउन के बाद पहली बार सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने पूरे सिनेमाहॉल में अधिकतम 50 फ़ीसदी दर्शकों को ही बैठने की अनुमति दी है। यानी अब सिनेमाघरों की सारी कुर्सियां भरी नजर नहीं आएंगी. दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version