आज वसुंधरा जोन में जन चौपाल का किया आयोजन – नगर आयुक्त ने सुनी समस्याएं

गाजियाबाद। वार्ड 94,वार्ड 68 वार्ड 97 के पार्षदों ने जान चौपाल का आयोजन कर अपनी अपनी समस्या नगर आयुक्त गाजियाबाद महेंद्र सिंह तवर के समक्ष रखी। जिसमें चंदननगर सीवर, पंपिंग स्टेशन में पंपों की संख्या बढ़ाने, पीवीसी पाइप बदलने, पानी की टंकी की रिपेयर करने, कूड़ा निस्तारण करने, लाइट रिपेयर की समस्या, तथा प्रमुख रुप से ब्रिज विहार के नाले की समस्या व सुझाव रखे गए।

अंत में नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी संबंधित समस्याओं हेतु संबंधित अधिकारियों को को निर्देशित करते हुए, अपने वक्तव्य में जनता को नगर निगम की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जिसमें डस्ट फ्री गाजियाबाद, वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट, गाजियाबाद को डलाव घरों से मुक्त कराने हेतु एमएसडब्ल्यू प्लांट, कूड़ा पृथक्करण तकनीकी व अन्य योजनाओं से जनता को जागरूक किया गया।

वसुंधरा जोन के निवासी पार्षदों व आर डब्ल्यू ए अधिकारियों ने जन चौपाल के आयोजन पर नगर आयुक्त व नगर निगम टीम के आगमन पर प्रशंसा जताई व ऐसे कार्यक्रम के आयोजन पर धन्यवाद प्रकट किया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version