नोएडा लुटेरों का शहर में आतंक, पिछले 24 घंटों में चार जगह लूटपाट

नोएडा शहर में में पिछले 24 घंटे में विभिन्न जगहों पर बदमाशों ने लूटपाट की चार घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाश मोबाईल छीन रहे हैं। इन चारों वारदात में लोगों से मोबाईल फोन छीने गए हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस कि लुटेरों को की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नताशा त्यागी और उसका भाई नितिन त्यागी स्कूटी से बृहस्पतिवार की देर रात सेक्टर-29 से सेक्टर-26 स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क में रहने वाले विक्रम सिंह से बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया। सेक्टर-77 के पास से बाइक सवार बदमाशों ने हेमंत शर्मा नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा, सेक्टर-62 में भी बाइक सवार बदमाशों ने प्रदीप त्यागी नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ितों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version