लोकजनशक्ति पार्टी के ग़ाज़ियाबाद जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

ग़ाज़ियाबाद। लोकजनशक्ति पार्टी के ग़ाज़ियाबाद जिला कार्यालय का रविवार को मैन लोनी रोड नाथ मार्केट, भोंपुरा साहिबाबाद में विधिवत रूप से किया गया। कार्यालय का उद्घाटन गरीब युवक मनोज पाल द्वारा फीता काटकर किया गया।
सर्वप्रथम सुबह को कार्यालय पर पंडित कपिलदेव शास्त्री जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। तदोपरांत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा पार्टी की नीतियों से सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। इसके बाद कार्यालय पर सदस्यता अभियान के तहत करीब 100 लोगो ने लोकजनशक्ति पार्टी की सदस्यता ली।

जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पार्टी में सभी वर्गो के लोगों को समान अधिकार दिए जाएंगे किसी के साथ भी कोई भेदभाव वाली नीति नहीं अपनाई जाएगी। यह पार्टी सभी गरीब वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगी। जनता का हित सर्वोपरि है। इस मौके पर रिफाकत हुसैन वारसी, हरिओम, अजय सिंह राणा, अरुण राणा, रविन्द्र पाल, संदीप जावली, नरेश निठोरा, निशु गुर्जर, धर्मेंद्र मावी, सन्दीप कसाना, हर्ष गुर्जर, एडवोकेट राजीव गुर्जर, बिट्टू चौधरी, एडवोकेट निर्मेश गुर्जर, मनीष मावी, सुमित प्रताप सिंह, मोहित मावी आदि लोग मौजूद रहे।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version