गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने सफ़ाई कार्यों का किया निरीक्षण

गाज़ियाबाद। मोहननगर जोन के राजेंद्र नगर के पास लिंक रोड पर सफ़ाई कर्मियों ने मेहनत से पूरा इलाक़ा साफ़-स्वच्छ किया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी समय-समय पर मौजूद रहे एवं साफ़-सफ़ाई के लिए दिशा-निर्देश भी देते रहे। कार्य पूर्ण हो जाने के बाद सम्बन्धित उच्च अधिकारियों ने सफाई कार्यो का निरीक्षण करते हुए उसका मूल्यांकन किया। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे औऱ उन्होंने भी सफ़ाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों ने अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर की।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version