तुकाराम मुंढ़े का हुआ 14वीं बार तबादला, जानिए देश के सबसे चर्चित IAS ऑफिसर्स

देश में कुछ ऐसे अधिकारी होते हैं जिनके ट्रांसफर होने या रिटायर होने पर आम जनता को भी बुरा लगता है। ऐसे अधिकारियों से जनता का जुड़ाव ऐसा हो जाता है कि उस अधिकारी को जनता अपने क्षेत्र से दूर जाने नहीं देना चाहती। ऐसा ही एक नाम महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आ रहा है।

देश में कई ऐसे अधिकारी हैं जोकि सीधे-सीधे जनता से जुड़ जाते हैं। आमतौर पर बड़े अधिकारियों से मिलना और अपनी समस्याओं को बताने में लोग हिचकते हैं और अधिकारी के व्यवहार पर भी बहुत कुछ डिपेंड करता है। नागपुर के लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गईं जब एक आईएस अधिकारी का तबादला कहीं और हो गया।

हाथ जोड़कर बोले लोग- हमारे शहर से मत जाइए

नागपुर में तैनात रहते उन्होंने कर्मचारियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। उनको बार-बार समय पर ड्यूटी करने के लिए कहा गया। महिला कर्मचारियों ने उन पर मोलेस्टेशन का चार्ज लगवा दिया और वहां से उनका तबादला मुंबई कर दिया गया। जब ये खबर वहां के स्थानीय लोगों तक पहुंची तो उनकी कार के आगे आ गए और उनसे कहा कि वो उनको छोड़कर न जाएं। सुबह से ही उनके दरवाजे के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग चार्ट और बैनर लेकर आए थे और उनको बार-बार यहां रुकने की अपील कर रहे थे।

साभार :-  navbharat times

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version