मेवाड़ कॉलेज ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर ऑनलाइन पैनल डिस्कशन का किया आयोजन 

गाजियाबाद। मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के आइ.क्यू.ए.सी. के सहयोग से डी.एल.एड. विभाग ने ऑनलाइन पैनल डिस्कशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की। डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष अमित कुमार ने छात्रों एवं अध्यापकों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समझ एवं उसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु जागरूकता के महत्व पर बल दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार नेे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, उसके परिप्रेक्ष्य एव भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों एवं चुनौतियों पर चर्चा की।

वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जोड़कर शिक्षा नीति का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया। लक्ष्मण सिंह मेहर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, पिथौरागढ़ से सहायक प्रोफेसर डॉ अरुण कुमार चतुर्वेदी ने भारत में भाषा की चुनौतियों का जिक्र करते हुए अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को आने वाली समस्याओं पर अपनी बात रखी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में भाषा संबंधी आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। हरिसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, मध्य प्रदेश के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजय शर्मा ने वर्तमान शिक्षा नीति को सामाजिक समरूपता एवं समरसता को बढ़ावा देने वाली बताया। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्पेशल एजुकेशन जोन (एसईजेड) को विकसित करने की योजना पर चर्चा की एवं नयी शिक्षा नीति के माध्यम से समतामूलक समाज के निर्माण, उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा एवं ज्ञानवान समाज के सपनों को साकार होने की बात कही। जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली के सहायक प्रोफेसर डॉ सज्जाद अहमद ने अपने विचार उच्च शिक्षा पर केंद्रित किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन डीएलएड प्रशिक्षुओं रक्षिता गुप्ता, रुचि सिंह एवं कंचन शर्मा एवं कार्यक्रम का संयोजन डॉ बबीता सिंह ने किया। पैनल डिस्कशन कांफे्रंस में विभिन्न राज्यों के शिक्षाविदों, अनुसंधानकर्ताओं, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. राजेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मेवाड़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने बताया कि कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण करवाकर मेवाड़ विद्यार्थियों का ज्ञानवर्द्धन करने में जुटा है। ऐसे संकटकाल में उनका कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version