पेगोंग झील में तैनात होंगी फास्ट इंटरसेप्टर बोट्स-LAC पर भारतीय सैनिकों को मिलेंगे UAV और ATV

भारत व चीन बॉर्डर पर चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर मौजूद भारतीय सैनिकों को अब अत्याधुनिक हथियार और उपकरण मिलने जा रहे हैं। इनकी मदद से भारतीय सैनिक अब हर समय चीनी सैनिकों को मूवमेंट पर बारीक नजर रख पाएंगे। इसके लिए भारतीय सैनिकों को अब अनमैंड एरियल व्हीकल (UAV), ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पैंगोंग झील में निगरानी को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए सैनिकों को फास्ट इंटरसेप्टर बोट्स भी मिलने जा रही है। भारतीय सैनिक काफी समय से इनकी मांग कर रहे थे। इसके अलावा इजराइली स्पाइक टैंकरोधी मिसाइल लांचर की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। पैंगोंग झील में इन फास्ट इंटरसेप्टर बोट्स के मिलने से निगरानी ज्यादा प्रभावी ढंग से हो पाएगी, क्योंकि अभी तक भारतीय सैनिकों को मोटर बोट्स चीनी सेना की तेज मोटर बोट्स का पीछा नहीं कर पाती थी। अब 10 हाई स्पीड इंटरसेप्टर बोट्स से भारतीय सेना का काम आसान हो जाएगा। फायर एंड फ्यूरी कोर को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।

भारत और चीन के बीच मई महीने से एलएसी पर तनाव बढ़ गया है। 15 जून को चीनी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के 43 सैनिक हताहत हुए थे। इसके बाद 29-30 अगस्त की रात चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिण हिस्से में तयशुदा सीमा का उल्लंघन करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version