9 विभागों से NOC के बाद श्री राम मंदिर का नक्शा हुआ पास

अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने आज बोर्ड की बैठक में श्री राम मंदिर के नक़्शे को पास कर दिया है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर के नक्शे को लेकर  बोर्ड की बैठक 11 बजे शुरू हुयी थी। इस बैठक में कमिश्नर एमपी अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला और अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य शामिल हुए।

बता दें कि अयोध्या विकास प्राधिकरण  बोर्ड की बैठक में 9 विभागों की NOC का वेरीफिकेशन हुए। नगर निगम, पर्यावरण, टाउन प्लानर और नजूल सहित सभी विभाग NOC को वेरिफाई किया। इसके बाद श्री राम मंदिर का नक्शा पास हो गया। NOC के लिए श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लगभग 5 करोड़ रुपये विकास शुल्क और अन्य शुल्क के रूप में देने होंगे।

2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर एरिया में बनेगा भव्य राम मंदिर

बता दें कि राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2 लाख 74 हजार 110 वर्ग मीटर का नक्शा दाखिल किया था। कुल 2,74,110 वर्ग मीटर भूमि में खुला क्षेत्र 13,000 वर्ग मीटर है। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नक्शे के लिए विकास शुल्क के साथ-साथ अनुरक्षण शुल्क, पर्यवेक्षण और लेबर सेस भी देना होगा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version