इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इंसान के शरीर में अपने-आप ठीक हुआ HIV

दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब HIV बिना किसी इलाज के ठीक हो गया हो। इंसानी शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता ने इस जानलेवा वायरस को पूरी तरह से खत्म कर दिया हो। इस घटना से दुनिया भर के वैज्ञानिक और डॉक्टर हैरान हैं। क्योंकि HIV लाइलाज है, ये जिसे हो जाता है उसे जिंदगी भर दवाइयों के सहारे रहना पड़ता है। ऐसे में अगर ये अपने-आप ठीक हो जाए तो बात हैरानी वाली ही होगी।

इससे पहले दो बार लोगों के शरीर में बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया था। जिसके बाद शरीर में HIV वायरस शरीर में बेहद तेजी से कम हुआ था और लौट कर नहीं आया। लेकिन शरीर का इम्यून सिस्टम अपने आप HIV से लड़कर उसे खत्म कर दे, वह भी बिना किसी बाहरी मदद के. ऐसा केस पहली बार आया है।

जब ये केस सामने आया तो उसके बाद डॉक्टरों ने शरीर में मौजूद 1.5 बिलियन यानी 150 करोड़ कोशिकाओं की जांच की। इस मरीज को नाम दिया गया था EC2। 26 अगस्त को साइंस मैगजीन नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस मरीज के शरीर में HIV के सक्रिय वायरस नहीं है। इसका मतलब ये है कि यह HIV से संक्रमित हुआ और खुद-ब-खुद ठीक भी हो गया।

एक दूसरे आदमी की भी जांच की गई। इसका नाम EC1 है। इसके शरीर की 100 करोड़ कोशिकाओं की जांच की गई तो इसके शरीर में सिर्फ एक सक्रिय वायरस पाया गया। लेकिन वह भी जेनेटिकली निष्क्रिय है। यानी इन दोनों इंसानों के शरीर का जेनेटिक्स ऐसा है जिसकी वजह से ये दोनों HIV की सक्रियता को खत्म कर दे रहे हैं।

वैज्ञानिक ये भी मान रहे हैं कि शायद इन दोनों इंसानों के शरीर में HIV का कमजोर वायरस हो। साइंटिस्ट ने 64 एलीट कंट्रोलर्स के शरीर पर HIV संक्रमण का अध्ययन किया। इनमें से 41 लोग ऐसे थे जो एंटीरेट्रोवायरल दवा ले रहे थे। लेकिन मरीज EC2 ने कोई दवा नहीं ली और उसके शरीर में HIV पूरी से निष्क्रिय है।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में HIV पर शोध करने वाले सत्या दांडेकर ने कहा कि यह कुछ महीनों या सालों की बात नहीं दिखती। यह बहुत ज्यादा समय में विकसित होने वाला इम्यून सिस्टम दिख रहा है। दुनिया के 3.50 करोड़ लोग HIV से संक्रमित हैं. इनमें 99.50 फीसदी ऐसे मरीज हैं जिन्हें हर रोज एंटीरेट्रोवायरल दवा यानी HIV की दवा लेनी पड़ती है। बिना दवा के इस बीमारी पर नियंत्रण लगभग असंभव है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version