PM मोदी के ‘मन की बात’ को 4 लाख से ज्यादा लोगो ने किया डिसलाइक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन मन की बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम से जुड़ा यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी  के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक 14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि मन की बात कार्यक्रम को जहां 58 हजार लाइक्स मिले हैं तो वहीं इसे करीब 4 लाख से ज्यादा डिसलाइक्स भी मिले हैं।

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कमेंट्स के जरिए आक्रोश भी जताया। कई सोशल मीडिया यूजर ने जहां नीट और जेईई परीक्षा को लेकर बात रखी तो वहीं कई यूजर ने रोजगार से जुड़े मुद्दे कमेंट सेक्शन में उठाए। एक यूजर ने लिखा “आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, आपको बेरोजगारी के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए थे। आखिर में यही भारत की सबसे बड़ी समस्या है।”

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version