40 यात्रियों की मौजूदगी में डबल डेकर बस में हुआ रेप, लखनऊ से दिल्ली आ रही थी बस

मथुरा के थाना मांट इलाके में चलती बस में महिला से रेप का मामला सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस में यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला दिल्ली की रहने वाली है और बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी।

चलती बस में कंडेक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। महिला ने खुद ही डायल-112 पर कॉल करके पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में  एसपी देहात श्रीचन्द का कहना है कि एक महिला के साथ चलती डबल डेकर बस में गलत काम किए जाने का मामला सामने में आया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. 29 अगस्त को डायल-112 पर एक महिला ने रेप की सूचना दी। महिला ने बस का नंबर AR 01 L 1052 भी पुलिस को बताया था। पुलिस ने बिना देर एक आरोपी को धर दबोचा।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version