शादी टूटने के गम को ‘ताकत’ बनाकर कोमल गणात्रा बनीं IAS, ताना मारने वाले भी करते हैं अब गर्व

किसी अपने से साथ छूटने पर इंसान टूट जाता है। बात अगर शादी के बाद की हो तो फिर जिंदगी बिखर सी जाती है। ऐसा ही कुछ कोमल गणात्रा के साथ हुआ। 26 साल की उम्र में कोमल गणात्रा की शादी एनआरआई लड़के शैलेष से हुई। न्यूजीलैंड रहने वाले शैलेष से कोमल की शादी काफी चर्चा में रही थी। विदेश में घर बसाने को लेकर घर-परिवार के लोगों और खुद कोमल ने कई सपने देखे थे, मगर शादी के महज 15 दिन बाद ही सारे ख्वाब टूट गए। पति ने विवा​ह के महज 15 दिन बाद ही उसे छोड़ दिया। फिर कोमल ने हालात से हारने की बजाय लड़ने की ठानी। रास्ता कठीन था। मुश्किलें बहुत थीं, मगर इरादे पक्के थे। हौसला मजबूत था, क्योंकि उसने अपने गम को ही ताकत बना लिया था। नतीजा यह रहा कि फिर कोमल गणात्रा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में कामयाबी हासिल करके दिखाया।

पति के खातिर सरकारी नौकरी का मौका छोड़ा साल 2008 में कोमल की जिंदगी दो घटना एक साथ हुई। उसी साल कोमल ने गुजरात लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और उसी समय एनआरआई शैलेष उनकी जिंदगी में आया। वो चाहता था कि कोमल गुजरात में सरकारी नौकरी करने की बजाय उसके साथ शादी के बाद न्यूजीलैंड में रहे। कोमल उस शैलेष से प्यार करती थी। ऐसें में कोमल ने उसकी बात मानी और गुजरात लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्मकार में हिस्सा नहीं लिया और सरकारी नौकरी का मौका छोड़ दिया।

2008 में कोमल की शादी हुई। शादी के महज 15 ही दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया। शैलेष न्यूजीलैंड चला गया और फिर कभी कोई सम्पर्क नहीं किया। कोमल ने न्यूजीलैंड सरकार से भी पति को तलाशने की गुहार लगाई। निराशा हाथ लगने के बाद कोमल अपने गृहनगर सावरकुंडला आ गई। अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। लोग ताने भी खूब मारते थे। तंज कसते थे।

कोमल गणात्रा से गुजरात में बच्चा-बच्चा वाकिफ है। ये मूलरूप गुजरात के अमरेली जिले की रहने वाली हैं। अमरेली के सावरकुंडला में 1982 को इनका जन्म हुआ। कोमल की पढ़ाई गुजराती मीडियम में हुई। गुजराती लिटरेचर में ये टॉपर भी रहीं। इन्होंने ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। ये तीन भाषाओं में अलग-अलग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। वर्तमान में आईआरएस हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version