महिला शक्ति की मेहनत रंग लाई, बंद हुआ शराब का ठेका

हमारा गाजियाबाद ब्यूरो।साहिबाबाद की शिव शक्ति विहार कालोनी की महिलाओं की मेहनत आखिरकार रंग लाई। कालोनी के बाहर खुले शराब के ठेके को बंद कराने के लिए कई दिन से संघर्षरत महिलाओं के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। ठेके को बंद करा दिया गया है।

सोसाइटी की आरडब्ल्यूए सचिव संजू शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के गेट के सामने सरकारी शराब का ठेका खोल दिया गया था। ठेका खुलने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ठेका बंद कराने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगर आयुक्त से मांग करने के साथ ही महिलाओं ने  कई दिन प्रदर्शन भी किया। इसके बाद डीएम के आदेश पर जांच हुई जिसमें स्थानीय लोगों की समस्या को जायज मानते हुए ठेका कहीं ओर खोले जाने का आदेश हुआ है। ठेका बंद होने की खुशी में सभी स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद दिया। इस दौरान शालिनी शर्मा, श्यामा सोनी तरियाल, मृदुला शर्मा, मनीषा शर्मा, इंदिरा शर्मा, मधु, सुनीता, हेमा रावत सीमा, रूमा दास आदि महिलाएं मौजूद रही।

Exit mobile version