पंजाब : पाकिस्तान से सटे तरन तारन में 5 घुसपैठियों को BSF ने मार गिराया

पंजाब में बीएसएफ (BSF) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तरन तारन के खेमकरन में पाकिस्तान  के पांच घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया। बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार BSF के जवानों ने कुछ संदिग्ध लोगों को सीमा के पास देखा, जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो घुसपैठियों की तरफ से गोलियां चलाई जाने लगी। जिसके जवाब में BSF के जवानों ने भी गोलियां दागी और 5 घुसपैठियों को मार गिराया। बताते चलें कि खेमकरन, पंजाब के तरन तारन जिले में आता है जोकि बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक के पास असॉल्ट राइफल भी मिली है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version