गाजियाबाद के नए नगर आयुक्त होंगे महेंद्र सिंह तंवर

नगर आयुक्त डॉ. दिनेश चंद्र का तबादला हो गया है। उन्हें कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। 18 माह के कार्यकाल में उन्होंने प्लास्टिक विजिटिंग कार्ड देने वालों पर खूब जुर्माना किया। कार्यक्रमों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से जुर्माना वसूला। अपने बेटे तक का चालान काटा। अपने कार्यकाल में अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस वजह से शहर के लोग उन्हें जुर्माने वाले नगर आयुक्त पुकारते हैं।

डॉ. दिनेश चंद्र 15 फरवरी 2019 को यहां के नगर आयुक्त बने थे। मंगलवार को 2015 बैच के आइएइस महेंद्र सिंह तंवर गाजियाबाद के नगर आयुक्त का चार्ज लेंगे। मंगलवार को आइएएस महेंद्र सिंह तंवर नगर आयुक्त का चार्ज संभालेंगे। वह इस वक्त शाहजहांपुर के सीडीओ हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version