बागपत के पूर्व भाजपा अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

मंगलवार की सुबह तीन अज्ञात हमलावरों ने बागपत के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय खोखर की गोलीमार हत्या कर दी। 3 वर्षों तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे संजय खोखर जूनियर हाई स्कूल में बतौर शिक्षक सेवारत थे। घटना के बाद क्षेत्र में खौफ का माहौल है। मौके पर पहुँचे एसपी, सीओ तथा थानाध्यक्ष ने स्थिति का जायजा लिया। संजय खोखर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वहीं, मामले के खुलासे के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर स्थानीय लोगों ने सवालिया निशान खड़ा किया है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version