वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी ने चाकू से किया हमला

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद साइट -4 स्थित कंपनी में वेतन न मिलने से नाराज अस्थाई कर्मचारी द्वारा स्थाई कर्मचारी और कर्मचारी नेता पर चाकू से हमले का मामला प्रकाश में आया है। घायल कर्मचारी का मोहननगर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कंपनी का अस्थाई कर्मचारी दिलीप झा कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। जो करीब दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान था। वेतन को लेकर वह मैनेजर से बात करना चाहता था। जिसके बाद शहीद प्यारे लाल कॉलोनी निवासी रामप्रवेश गुप्ता(36) मिलने के लिए आए। बातचीत के दौरान ही दिलीप झा ने रामप्रवेश चाकुओं से कई वार फरार हो गया। इस घटना में रामप्रवेश के कमर, हाथ सहित कई जगहों से घायल हो गए।

कंपनी के मैनेजर अशोक गर्ग की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लिंक रोड़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। कंपनी के गेट के अंदर घटना हुई थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों पर जांच की जा रही है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

 

Exit mobile version