वसुंधरा की दो बहनों ने कोरोना से जागरूक करने के लिए गाया गीत, राज्यमंत्री हुईं प्रभावित

गाज़ियाबाद। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिहाज से गाज़ियाबाद जिला प्रशासन द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए वसुंधरा की दो बहनों दामिनी गुप्ता और सुहानी गुप्ता ने गीत गाकर लोगों को जागरूक किया।

इस वीडियो को लोगों तक विभिन्न माध्यमों से पहुँचाया जा रहा है। राज्यमंत्री स्वाती सिंह का कहना है कि माज में सकारात्मक बदलाव लाने में काव्य रचनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इन्होंने गीत गाने वाली दोनों बहनों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी हैं।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version