विपरीत परिस्थितियों में भी कामयाबी तक पहुँचाने में मददगार हैं ये 5 मंत्र

कई बार लोग अपने अथक प्रयासों के बावजूद भी जीवन में सफलता हासिल नहीं क्र पाते हैं। ऐसे लोग अक्सर अपनी असफलता के लिए अपने भाग्य को दोषी मानते हैं। जबकि उनकी असफलता का कारण उनकी सोच और मेहनत करने का गलत तरीका होता है। आइए जानते हैं सफलता के उन मूल मंत्रों के बारे में जिनका अनुसरण करने से कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है।

1- डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कहते थे, ‘मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूं, लेकिन मैं अपना हैंड किसी भी उस व्यक्ति को दे सकता हूं, जिसको मदद की जरुरत है | सुंदरता ह्रदय में होती है चेहरे में नहीं।’ इसलिए सफलता के मार्ग पर चलते हुए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मिले उसकी मदद जरूर करें। छोटा हो या बड़ा हर व्यक्ति से आप कुछ न कुछ जरूर सीख सकते हैं।

2- अपनी वाणी को हमेशा मधुर बनाए रखें। हमेशा अपनी बात कहने का अंदाज खूबसूरत रखें ताकि जबाब भी खूबसूरत ही सुनने को मिलें। बिना वजह लोगों से दुश्मनी करने की आपकी आदत आपके सफलता के सफर को लंबा बना सकती है।

3- बेहतर काम के साथ ही लोगों से अच्छे संबंध होना आपकी सफलता के लिए सोने पर सुहागा का काम करता है| इसके लिए शांत रहकर अपनी पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें|

4- सफलता पाने का सबसे जरूरी और चौथा मंत्र है सावधानी। सफलता के रास्ते में कई बाधाएं आना स्वाभाविक है। इसलिए सारी संभावनाओं और स्थितियों के आंकलन और विश्लेषण के साथ विषय, कार्य और स्थिति के प्रति जागरूकता और सावधानी रखें।

5- सफलता पाने का पांचवां और आखिरी मंत्र है धैर्य। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर मनचाहे परिणाम न मिल रहे हों, तब भी लक्ष्य से न भटकें। मजबूत संकल्प और दोगुनी मेहनत के साथ लक्ष्य पाने में जुटे रहें।

साभार : livehindustan.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version