लोनी: डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हुई महिला की मौत

लोनी : कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बहू की मौत होने की आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

अशोक विहार कॉलोनी निवासी इमराना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को उन्होंने अपनी बहू रूबीना को प्रसव के लिए खन्ना नगर कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों देर शाम तक सब कुछ नार्मल होने का दावा करते रहे। रात करीब दस बजे बहू को मृत बेटी हुई। डॉक्टरों ने शव स्वजनों को सौंप दिया। स्वजन शव दफनाने गए तो डॉक्टर ने उन्हें फोन कर रूबीना की हालत बिगड़ने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर जब उनका बेटा गययूर अस्पताल पहुंचा। तो डॉक्टर रूबीना को कार की पिछली सीट पर लेटाकर उनका इंतजार कर रहा था। उनके पहुंचते ही डॉक्टर ने उनकी हालत खराब होने का हवाला देते हुए दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल रेफर करने की बात कही। वह उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गए। श्रीमति सुचेता कृपलानी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर कार में बैठे दोनों युवक भाग गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दो दिन बीतने के बाद मृतका का शव स्वजनों को नहीं मिला है। वहीं डॉक्टर भी अस्पताल से फरार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

साभार : jagran

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version