कोरोना के बाद अब चीन में बाढ़ से तबाही, सड़कों पर नाव से निकल रहे लोग

दुनियाभर में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलाने के बाद अब चीन बाढ़ की विभीषिका से परेशान है। बीते 6 दशकों में चीन ने इतनी अधिक बरसात पहले कभी नहीं देखी थी जिसके कारण यहां के तमाम शहर जलमग्न हो गए हैं।

आलम ये हो गया है कि यहां सड़कों पर लोग नाव लेकर निकल रहे हैं। सड़क पर खड़ी होने वाली कारें पूरी तरह से पानी में डुबी हुई दिखती है। वुहान, हुबेई जैसे प्रांतों में हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है। पानी को रोकने के लिए मिट्टी की अस्थायी दीवारें बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण अब तक चीन को 8 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। चीन के तमाम शहरों के कई बड़े पर्यटक स्थल भी इस बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं।

इस साल जून माह से ही चीन में बरसात हो रही है जो अभी भी जारी है। अधिक बरसात की वजह से चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्से में बाढ़ आ गई। साल 1961 के बाद से चीन बरसात का रिकार्ड रख रहा है। इस रिकार्ड के अनुसार 1961 के बाद से अब तक ऐसी बरसात पहले रिकार्ड नहीं की गई थी। न ही उनके रिकार्ड में इस तरह की बरसात पहले कभी दर्ज की गई है। बरसात से अब तक यहां 140 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता है।

कोरोना महामारी के कारण चीन की अर्थव्यवस्था पहले ही बर्बाद हुई पड़ी है। अब चीन का बाढ़ से उबरना एक अलग चुनौती बन गया है। 6 दशकों में आई इस बड़ी बाढ़ की वजह से चीन के कुछ प्रमुख शहरों के हालात बहुत अधिक खराब हैं।

कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी

चीन के कई हिस्से बाढ़ का सामना कर रहे हैं। सबसे बुरा हाल यांग्त्से नदी और ताई झील का है। यांग्त्से घाटी के आसपास रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे लोग एलर्ट हो जाए। बाढ़ से बचने के लिए खुद ही कुछ कदम उठा लें या फिर सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

साभार : jagran.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version