अच्छी पहल : पटना में जल्द शुरू होगा ‘प्लास्टिक लाओ, मास्क पाओ’ अभियान

राजधानी में एक अच्छी पहल शुरू होने जा रही है। अब आपका घर में पड़ा बेकार प्लास्टिक आपको कोरोना से बचाने में मददगार साबित होगा. जी हां, दरअसल पटना में प्लास्टिक लाओ, मास्क पाओ अभियान 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान को पटना नगर निगम, एचसीसीबी और यूएनडीपी शुरू करने जा रहा है।

यूएनडीपी के कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार ने इस संबंध में कहा कि राजधानी की 8 जगहों पर 10 जुलाई से प्लास्टिक लाओ, मास्क पाओ अभियान शुरू करने की योजना है। इस जरिए लोगों को मास्क पहनने और ठोस अपशिष्ट अलगाव के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।

आपको बता दें कि पहला स्टॉल राजधानी के मौर्यालोक टावर पर लगाया जाएगा। राजधानी की आठ जगहों पर स्टॉल लगाए जाएंगे। जो मास्क प्लास्टिक के बदले दिए जाएंगे उन्हें दोबारा भी पहन सकेंगे और उसे धो भी सकेंगे। जीविका द्वारा बनाए जा रहे मास्क की खरीदारी यूएनडीपी करेगा। लोगों को प्लास्टिक के बदले मास्क दिए जाएंगे।

साभार : smart.livehindustan.com

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version