Camscanner से बेहतर विकल्प, सारे फीचर्स मौजूद

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें सबसे लोकप्रिय एप कैम स्कैनर (Camscanner) शामिल है। संभव है आप भी इस मोबाइल एप का इस्तेमाल करते होंगे। आज हम आपको कुछ खास मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप कैम स्कैनर के विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। हालांकि, प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको थोड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

Adobe Scan 
आप कैम स्कैनर की जगह एडोबी स्कैन एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इस एप में कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिनके जरिए आप अपने जरूरी दस्तावेज स्कैन कर पाएंगे। हालांकि, आपको इस एप का उपयोग करने के लिए अकाउंट बनाना होगा।

Microsoft Office Lens 
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लेंस शानदार एप में से एक है। इस एप के जरिए आप अपने जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस एप में फाइल बनाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस एप का साइज अलग-अलग डिवाइस पर निर्भर करता है।

Google Drive
आप गूगल ड्राइव एप को कैम स्कैनर के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल ड्राइव एप में आप अपने जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके रख सकते हैं। हालांकि, इस एप में आपको अन्य एप के मुकाबले थोड़े कम फीचर्स मिलेंगे।

Clean Scan
क्लीन स्कैन एप में आपको कैम स्कैनर एप जैसे फीचर्स मिलेंगे। आप इस एप के जरिए फाइल बना सकेंगे। इसके अलावा आपको दस्तावेज स्कैन करने की सुविधा मिलेगी। कुल मिलाकर कहा जाए, तो यह एप आपके लिए बेस्ट है। इस एप का साइज 17 एमबी है।

Scanner App 
आप कैम स्कैनर के विकल्प के तौर पर इस अमेरिकन एप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप में आपको इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर फीचर, पिन प्रोटेक्शन और बेसिक डॉक्यूमेंट एडिटिंग फीचर मिलेगा। वहीं, इस एप साइज 140 एमबी है।

साभार : अमर उजाला।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version