पॉजिटिव थिंकिंग : इम्यूनिटी बढ़ाए, टेंशन घटाए

Success Mantra: सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति संसार को जीतने की हिम्मत रखता है। आशावादी नजरिया आपको न सिर्फ तनाव से दूर रखता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करके आपको कई रोगों से भी बचाए रखने का काम करता है। यूं तो पॉजीटिव थिंकिंग रखने के आपने कई फायदे सुने होंगे लेकिन कई बार व्यक्ति चाहकर भी अपनी सोच को सकारात्मक नहीं बनाए रख पाता। ऐसे में आइए जानते हैं सकारात्मक बने रहने के लिए क्या हैं वो जरूरी मंत्र, जो करेंगे आपकी मदद।

खुद रहें सतर्क-
सकारात्मक बने रहने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप इस बात पर ध्यान दें कि पूरे दिन में आप सबसे ज्यादा किस समय निगेटिव थॉट्स से गिरे रहते हैं। इसका पता लगते ही आप इस समय को खुद के लिए सकारात्‍मक अवसरों का निर्माण करने के लिए यूज करें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि निगेटिव सोच आपकी लाइफ से दूर हो रही है।

व्यायाम-
रोजाना 30 मिनट व्यायाम करने की कोशिश करें, साथ ही स्वस्थ आहार पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। यह आपके दिमाग और शरीर को पोषण प्रदान करेगा। माना जाता है कि नियमित रूप से किया गया व्यायाम तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

मेडिटेशन –
हर दिन केवल 10 मिनट मेडिटेशन करने से आप तनाव को नियंत्रित कर सकती हैं, चिंता को कम कर सकती हैं, अपने स्वास्थ्य में सुधार कर सकती हैं, और अधिक सकारात्मक सोच विकसित कर सकती हैं।

पॉजीटिव सोच रखने वाले व्यक्ति के साथ रहे-
याद रखें नकारात्‍मक सोच संक्रामक होती है और यह आपके तनाव के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए  हमेशा ऐसे व्यक्ति का साथ करें जो हमेशा अच्छी और पॉजीटिव  सोच रखता हो।

आभार व्यक्त करना न भूलें-
कहने की जरूरत नहीं कि अच्‍छी चीजों और अच्‍छे लोगों के प्रति प्रशंसा की भावना रखना और उसे व्‍यक्‍त करना आपके जीवन को अद्भुत खुशियां दे सकता है। इसलिए किसी भी अच्छे काम को करने वाले व्यक्ति का कभी भी आभार व्यक्त करना न भूलें।

साभार: livehindustan

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version