बदला मौसम का मिजाज, उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में भरी बारिश का पूर्वानुमान जारी

हाल फिलहाल में देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिगड़ा हुआ है। कुछ दिनों पहले तक भीषण गर्मी से देशवासियों का हाल बेहाल था, लेकिन कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, अभी भी पर्याप्त बारिश ना होने के कारण थोड़ी सी धूप भी आदमी को परेशान कर देती है। जनता को अभी भी मानसून का इंतजार है, जिससे काफी दिनों के लिए मौसम का मिजाज पक्ष में रह सके। इसको लेकर अच्छी सूचना भी जारी हुई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप में कुछ राज्यों का नाम लेकर मानसून की तारीख निर्धारित की है। जल्द देश में मानसून होगा, लेकिन इसके साथ ही कई राज्यों में आफत की बारिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा देश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल-माहे और लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और बिहार के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।

इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, सौराष्ट्र-कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली , राजस्थान के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इसके साथ कई राज्यों में आंधी तूफान का भी अलर्ट है।

इन राज्यों के लिए मानसून की तारीख

IMD के उप निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि 24 जून-25 जून से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात सहित मध्यप्रदेश के बचे हुए हिस्सों में मानसून आ सकता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर की जानकारी देते हुए बताया गया कि यहां भी 24 जून और 25 जून के आसपास मानसून आएगा।

 

साभार : दैनिक जागरण।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version