26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर अमेरिका में गिरफ्तार

मुंबई आतंकी हमले का मुख्य आरोपी Tahawwur Rana अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी आतंकी Tahawwur Rana को अमेरिकी अथॉरिटी ने Los Angeles से गिरफ्तार किया है। तहव्वुर राणा दो दिन पहले अमेरिकी जेल से रिहा हुआ था लेकिन उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया। भारत लगातार उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।

तहव्वुर राणा अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली का सहयोगी रहा है और 26/11 मुंबई आतंकी हमले में उसकी प्रमुख भूमिका रही थी और भारत उसके बाद से ही उसके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। 59 साल का राणा मुंबई आतंकी हमले का प्रमुख आरोपी है, इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी। राणा लॉस एंजिलिस जेल में 14 साल की सजा काट रहा है, लेकिन पिछले सप्ताह उसे रिहा किया गया था।

तहव्वुर ने एक याचिका लगाकर कहा था कि वो कोरोना पॉजिटिव है, इसके बाद उसे जेल से रिहा किया गया था। इसके बाद अमेरिकी एजेंसी ने उसे भारत द्वारा लगाए गए आरोपों में गिरफ्तार किया है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि राणा को 10 जून को वापस गिरफ्तार किया गया है।

NIA से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि 11 सालों में यह अच्छा संकेत है। इसकी वजह से अब राणा के प्रत्यर्पण की सुनवाई हो सकेगी।

तहव्वुर हुसैन राणा को 10 जून 2011 को दोषी ठहराया गया था। उसे डेनमार्क के अखबार पर हमले की साजिश रचने और लश्कर ए तैयबा की मदद करने के जुर्म में दोषी ठहराया गया था। राणा करीब पिछले 10 साल से अमेरिकी जेल में है।

साभार : नई दुनिया।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version