कोविड19 अपडेट – हर दिन बन रहा है अनचाहा रेकॉर्ड, गुरुवार को आए 7,466 नए मामले

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए अब तक के सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले हैं। भारत में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,65,799 हो गई है। इसके अलावा अभी तक 4,706 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना के 89,987 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा अब तक 71,105 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोविड 19 मरीजों की संख्या 59,546 पहुंच गई है। इसमें से 18,616 लोग ठीक हुए और 1,982 लोगों की मौत हुई।

राजधानी दिल्ली में 16,281 कोरोना के मरीज हैं, जिसमें से 7,495 ठीक हुए और 316 की मौत हुई। वहीं, गुजरात में 15,562 कोरोना मरीजों में से 8,003 ठीक हो चुके हैं। अभी तक 960 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 7,453 पहुंच गई है। इसमें ठीक होने वाले 4,050 लोग हैं और 321 की मौत हुई। उत्तर प्रदेश की बात करें तो अभी तक राज्य में 7,170 कोविड 19 के मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 4,215 ठीक हुए, जबकि 197 की जान गई। बिहार में 3,296 मामले मिले हैं। इसमें से 1,211 लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में 23 लाख लोग क्वारंटाइन में

वहीं, देश में कोरोना महामारी के कारण इस समय करीब 23 लाख लोग क्वारंटाइन में रह रहे हैं। इनमें विदेश से लौटे लोगों समेत वे लोग भी शामिल हैं जो देश में ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर गए हैं। ये सभी लोग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा मुहैया कराई गई क्वारंटाइन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। अधिकतर राज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों के प्रशासन ने अपने यहां बाहर से आने वालों के लिए कम से कम सात दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन का नियम बनाया है। कुछ राज्यों ने बाहर से आने वालों के लिए घर पर ही क्वारंटाइन में रहने को अनिवार्य कर दिया है। आकलन के मुताबिक 26 मई की स्थिति के अनुसार, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के क्वारंटाइन केंद्रों में कुल 22.81 लाख लोग रहे।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version