कोरोना वायरस अपडेट – देश में 24 घंटे में मिले 1,486 केस और हुई 49 की मौत

देश में कोरोना वायरस का कहर दिनोंदिन बढ़ता दिखाई दे रहा है। बुधवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 49 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही 24 घंटे में 1486 कोविड 19 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामले बढ़कर 20,471 हो गए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर में भी इजाफा हुआ है। देश में यह दर अब 19.36 फीसदी हो गई है। देश में अब तक 3959 मरीज ठीक हो चुके हैं। साथ ही देश में अब तक 652 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों से निपटने के प्रयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि 77 मैन्‍यूफैक्‍चर यूनिट देश में पीपीई बना रहे हैं। साथ ही 1.88 करोड़ पीपीई का ऑर्डर भी दिया गया है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों और संदिग्‍धों के इलाज के लिए अब तक अलग 723 कोविड 19 अस्‍पताल बनाए गए हैं। इनमें लगभग 1।86 लाख आइसोलेशन बेड तैयार हो गए हैं। इनमें से 24 हजार आईसीयू बेड हैं। 12,190 वेंटिलेटर उपलब्‍ध है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के लिए सख्‍त सजा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। आरोपियों को तीन महीने से लेकर 5 साल की सजा, 50 हजार से लेकर 3 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version