पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना वायरस के 693 नए मामले, अब तक हो चुकी है 109 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4067 हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 693 केस सामने आए हैं। अब तक 291 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 109 लोगों की मौत हुई है, रविवार को 30 लोगों की जान गई है। अब तक 1445 कोरोना मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में अब तक सामने आए कोरोना संक्रमण के मामलों में 76 फीसदी पुरुष हैं तो 24 फीसदी महिलाएं हैं। अब तक मारे गए लोगों में 73 फीसदी मृतक पुरुष हैं, जबकि मृतकों में 27 फीसदी महिलाएं हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बताया कि आयु के हिसाब से देखें तो 47 फीसदी मरीज 40 साल से कम उम्र के हैं। 34 फीसदी मरीज 40 से 60 साल के हैं। 19 फीसदी मरीज 60 साल से अधिक उम्र के हैं। 63 फीसदी मौतें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की हुई है। 30 फीसदी मृतक 40 से 60 साल के उम्र के हैं। जान गंवाने वाले मरीजों में से 7 फीसदी 40 साल से कम उम्र के हैं।

कोरोना डॉक्टरों को दवा लेने की सलाह

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन अभी केवल उन स्वास्थ्य कर्मियों को लेने के लिए कहा गया है जो कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हैं या हाई रिस्क में है। अभी इसके प्रभाव को लेकर अधिक सबूत नहीं है। इसे अभी सामुदायिक स्तर पर इस्तेमाल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

25 हजार जमाती क्वारंटाइन
गृहमंत्रालय की ओर से बताया गया कि तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आए 25 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। हरियाणा में 5 गांवों को सील किया गया है। तबलीगी जमात से जुड़े 2083 विदेशी पहचाने गए हैं, इनमें से 1750 ब्लैकलिस्ट किए गए हैं।

5 लाख रैपिड टेस्ट किट का ऑर्डर
आईसीएमआर की ओर से बताया गया कि 5 लाख रैपिड टेस्ट किट का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से 2.50 लाख किट 8-9 तारीख तक डिलीवर हो जाएंगे।

महाराष्ट्र में 700 से ज्यादा केस
घातक कोरोनवायरस के लिए महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक संवेदनशील होते हैं। यह बात महाराष्ट्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से भी पता चलती है। इस पश्चिमी राज्य में अब तक सामने आए कुल 781 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों में से 63 प्रतिशत पुरुष हैं। चिकित्सा शिक्षा और ड्रग्स विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक 45 व्यक्ति इस घातक रोग के कारण जिंदगी की जंग हार चुके हैं। यहां मृत्यु दर 6.01 प्रतिशत है। 3 अप्रैल को यहां 3 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 6 अप्रैल को यहां मरने वालों की संख्या 13 थी।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version