कोरोना का कोहराम – चौथे मरीज की हुई मौत, हाल ही में लौटे थे इटली से

पंजाब में गुरुवार को कोरोनावायरस से 70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। 12 दिन पहले बलदेव सिंह जर्मनी और इटली से लौटे थे। बलदेव नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे।

सिविल अस्पताल बंगा की एसएमओ कविता शर्मा ने बताया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी। विदेश से लौटे जिन लोगों की निगरानी की जा रही थी, बलदेव का नाम भी इसी लिस्ट में था। 11 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन तब तक उनमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। 18 मार्च को सुबह 6 बजे दिल में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।

बलदेव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अफसरों को दी गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव से सैंपल लिए और उसे टेस्ट के लिए भेजा। इसमें कोरोनावायरस की पुष्टि हो गई।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version