कोरोना का कहर जारी, दुनिया भर के बाज़ारों में मंदी जारी, सेंसेक्स में भी आई 1821 अंकों की गिरावट

कोरोनावायरस और अमेरिका के साथ दुनियाभर के शेयरों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिकी सूचकांक डाउ जोंस में एक बार फिर रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली तो नैस्डेक, एफटीएसई, कोस्पी, निक्केई समेत सभी प्रमुख सूचकांक भी नीचे आए। गुरुवार को बीएसई का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 1821.27 अंकों की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 34,003.58 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 470 अंकों की गिरावट के साथ 9,990.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

डाउ जोंस 1,464 अंक गिरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूके को छोड़कर बाकी यूरोपीय देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया। डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई। यह डाउ जाेंस के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 28 फरवरी को भी डाउ जोंस ने गिरने को रिकॉर्ड बनाया बनाया था। उस दिन यह 1190.95 अंक गिरा था।

अमेरिका में कोरोनावायरस के 1200 मामले
अब तक दुनियाभर में 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक 12000 मामले सामने आ चुके हैं।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version