दिल्ली पुलिस कर चुकी है 1,000 दंगाइयों की पहचान, यूपी की तर्ज पर वसूलेगी जुर्माना

उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर दिल्ली पुलिस ने भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए साम्प्रदायिक दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से जुर्माना वसूलने या उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का फैसला किया है। इस योजना पर विचार कर रहे पुलिस के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्राइम ब्रांच के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और लोकल पुलिस को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि नुकसान का आंकलन करने के लिए नगर निगम अधिकारियों और दिल्ली सरकार के साथ समन्वय किया जाए।

एसआईटी को उन लोगों की पहचान करने का काम सौंपा गया है जिन्होंने चार दिनों में और पूरी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान आगजनी, लूटपाट या संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। यह शक है कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों सहित कई स्थानीय अपराधियों ने जाफराबाद, कर्दमपुरी, करावल नगर, मौजपुर, भजनपुरा और अन्य क्षेत्रों में स्थिति का फायदा उठाया।

1000 दंगाइयों की पहचान

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कम से कम 1000 दंगाइयों की पहचान की है और अब तक कम से कम 630 लोगों को हिरासत में लिया है या गिरफ्तार किया है।

वास्तविक नुकसान का आंकलन करने में समय लगेगा, लेकिन दिल्ली पुलिस का मानना है कि रविवार और बुधवार के बीच सैकड़ों करोड़ की संपत्ति नष्ट हो गई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम और पावर डिस्कॉम बीएसईएस से स्थिति बहाल करने और दंगा प्रभावित क्षेत्र में जलाए गए वाहनों के मलबे और ढेर को साफ करने के लिए भी मदद मांगी है।


हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version