जामिया में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फिर हुई भिड़ंत, लगे “कागज नहीं दिखाएंगे” के नारे

राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनीवासिटी के छात्रों और जामिया नगर के निवासियों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को आज संसद की ओर मार्च करने से रोकने पर पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) के नेतृत्व में जामिया के छात्रों और पूर्व छात्रों सहित प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ संसद की ओर मार्च निकालने वाले थे।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने की इजाजत नहीं थी। विश्वविद्यालय के आस-पास सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने जामिया के गेट नंबर-सात से अपना मार्च शुरू किया। पुलिस ने उनसे अपना मार्च खत्म करने की अपील की। प्रदर्शनकारी ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ और ‘जब नहीं डरे हम गोरों से तो क्यों डरे हम औरों से’ जैसे नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शन में कई महिलाएं भी थीं। कई लोग अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए थे और ‘हल्ला बोल’ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला भी बनायी। प्रदर्शनकारी जेबा अनहद ने कहा, ‘‘दो महीने से हम प्रदर्शन कर रहे हैं। हमसे बात करने के लिए सरकार की तरफ से कोई नहीं आया, इसलिए हम उनके पास जाना चाहते हैं।’’ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनकी धक्का-मुक्की हो गयी जिसमें कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड को पार कर गए।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version