लगातार 5 दिन बंद रह सकते हैं सरकारी बैंक और एटीएम, हड़ताल पर अड़े हैं कर्मचारी

सरकारी बैंकों के कर्मचारी अब एक बार फिर बैंक हड़ताल कर सकते हैं। अगर सरकारी बैंकों के कर्मचारी ये हड़ताल करने में सफल रहते हैं तो मार्च के दूसरे सप्ताह में ATM और बैंकिंग सेवाएं लगातार 5 दिनों के लिए प्रभावित हो सकता है। इससे आम आदमी को कैश की कमी से लेकर बैंकिंग सेवाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बैंक एम्पलॉई फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉई एसोसिएशन के मुताबिक, 11 मार्च से 13 मार्च के बीच लगातार 3 दिनों के लिए बैंक हड़ताल हो सकता है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इंडिया बैंक एसोसिएशन के साथ बातचीत सफल नहीं रही है।

क्योंकि, यह हड़ताल महीने के दूसरे शनिवार से ठीक पहले आयोजित किया जाना है, ऐसे में रविवार को मिलाकर लगातार 5 दिनों के लिए बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती हैं। आपको बता दें कि हर महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। हालांकि, इस हड़ताल से ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे प्राइवेट बैंकों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है।

अगर सरकारी बैंकों में यह हड़ताल होता है तो इस साल तीसरा मौका होगा जब बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके पहले 8 जनवरी को सरकार की नीतियों को लेकर यूनियनों ने भारत बंद का आवाहन किया था। बैंकों यूनियान ने यह भी ऐलान किया है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 1 अप्रैल से वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

बैंक कर्मचारियों की मांगे –
सरकारी बैंक कर्मचारियों की मांग है कि हर 5 साल बाद उनके वेतन को रिवाइज किया। यह सहमति यूनियन लीडर्स और बैंक प्रबंधन से कई बैठकों के बाद बनी है। बैंक कर्मचारियों की सैलरी को अंतिम बार 2012 में रिवाइज किया गया था। साल 2017 से अब तक इसे रिवाइज नहीं किया गया है।

बैंक यूनियनों हर दूसरे शनिवार की छुट्टी के भी विरोध में है। हालांकि, इंडियन बैंक एसोसिएशन ने 5 दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि भारत में पहले से ही पब्लिक छुट्टियाँ बहुत अधिक है। ऐसे में हर शनिवार और रविवार को बैंक की छुट्टी से आम लोगों को परेशानी हो सकती है।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version