घने कोहरे की गिरफ्त में गाज़ियाबाद, न्यूनतम तापमान पहुंचा 7 डिग्री तक

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर गाज़ियाबाद के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। जिले में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। बुधवार की सुबह जब शहरवासियों की नींद खुली तो आसमान घना कोहरे से छाया था और ठंड भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। यहाँ न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे की मोटी चादर होने की वजह से यातायात में भी परेशानी देखने को मिल रही है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गया और सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखीं। घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 22 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से आम जनजीवन पर भी असर पड़ा। कश्मीर, हिमाचल में घरों की छत, पेड़ और सड़कें बर्फ की चादरों से ढकी हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, असम,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

व्हाट्सएप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हमारा न्यूज़ चैनल सबस्क्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Follow us on Facebook http://facebook.com/HamaraGhaziabad
Follow us on Twitter http://twitter.com/HamaraGhaziabad

Exit mobile version